Search Your Mind

Showing posts with label Rajput. Show all posts
Showing posts with label Rajput. Show all posts

Sunday, 3 February 2013

"मैं अपनी साधना से जीवन का एक भी दिन ,शक्ति का एक भी अणु ,
द्रव्य का एक भी पैसा,और हृदय का एक भी पवित्र  भाव छिपाकर नहीं 
रखता ! तभी मैं बनता हूँ एक दृढ़ प्रतिज्ञ वीर व्रती और यही है मेरी 
साधना के स्वरूप की चरम सीमा !"
                                                           -पु . आयुवानसिंह  जी  

Thursday, 31 January 2013

                        !! श्री !!
हमें ,
               साथ बैठकर सोचने ,
               साथ सोचकर बोलने ,
               साथ मिलकर चलने ,
                           की
               कला समझनी होगी !
       
सौजन्य से :- श्री क्षत्रिय युवक संघ 

Wednesday, 19 December 2012

कहाँ से रवाना हुए ,किनको साथ लिया ,किन्हें बीच में छोड़ा और हमारा काफिला किस उम्मीद में कहाँ तक आया इसे इतिहासकार भी नहीं जान पायेगा ! हमें कथायें सुनाने  में रूचि भी नहीं है और इसलिए याद भी नहीं रखते ! याद हम केवल आज को रखते हैं और उसी में भूतकाल को गर्क कर भविष्य के स्वप्न देखा करते हैं !

                                                                                                      पूज्य श्री तनसिंह जी

Friday, 14 December 2012

सुनी सुनाई और रटी -रटाई  बात को पकड़कर कोई आदमी विकाश के सूत्र को समझ तो जरुर सकता है , मगर पा नहीं सकता ! पाने के लिए साहस चाहिए ! साहस का अभिप्राय है बढने के लिए जोखिम उठाने की हिम्मत करना, और सबसे बड़ी जोखिम है - आत्मसुरक्षा के लिए भय रहित  होना !जिस साधक ने ऐसी सुरक्षा प्राप्त कर ली , उसने विकाश के सूत्रों को आत्मसात कर  लिया है ! इसलिए जहाँ सुनी सुनाई और रटी - रटाई बातों  के आधार पर निर्माण का क्षेत्र तैयार किया जाता है , वहाँ  सामान्य साधकों  के निर्माण की संभावनाएँ भले ही हो ,लेकिन उच्च कोटि के साधक का निर्माण उपयुक्त वातावरण और वास्तविक मार्ग दर्शन के बिना संभव नहीं है ! रटी -रटाई  बातों  के बाड़ों में जो लोग विश्राम करते हैं , वे उन परिश्रम से क्लांत प्राणियों की भाँति हैं , जिन्हें विकाश की अपेक्षा अपने जीवन निर्वाह का प्रश्न अधिक सताता है !

                                                                                श्री तनसिंह जी

Friday, 7 December 2012

`

व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके कर्मों में परिलल्क्षित होता है ! व्यक्ति मर जाता है परन्तु उसके द्वारा किये गये कार्यों में निहित उद्देश्य एवम भावना के आधार पर भावी पीढ़िया उसका मूल्याँकन करती हैं ! सामान्य व्यक्ति के कार्यों का लेखा प्राय: उसके जीवन के साथ ही समाप्त हो जाता है क्योकि उसके कर्म प्रायः उसके अपने सांसारिक कार्य व्यापार के निमित्त ही अधिक होते हैं परन्तु विशिष्ट व्यक्ति अपने जीवन का हेतु समझते हैं !वे जानते हैं की प्रभु द्वारा प्रदत्त यह दुर्लभ मानव जीवन केवल आहार निंद्रा आदि के लिए नहीं है अपितु ईश्वरीय हेतु की पूर्ति के लिए है !ऐसे व्यक्ति अपने जीवन की सार्थकता सिद्ध करके अमर हो जाते  हैं ! उनका जीवन राष्ट्र की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत एवम जीवन का सम्बल होता है !
               पूज्य श्री तनसिंह जी ऐसे ही दिव्य पुरुष थे जिन्होंने श्री क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना की और संघ के माध्यम से उन्होंने समाज की सुप्त चेतना को जाग्रत किया !समाज को उसके वास्तविक स्वरूप का बोध कराया ! ऐसे दिव्य पुरुष को हमारा सादर नमन !

















Tuesday, 4 December 2012

भावुकता आकर भी जब गंभीरता नहीं लाती , प्रोढता के क्षेत्रों में बचपन की किलकारियाँ चलती हो ,तब यह मान लेना चाहिये  की अप्राकृतिक रूप से सिध्दान्तों को हजम नहीं किया जा सकता !उस समय किसी की चरण धूलि को मस्तक के लगाना सिध्दांत पूजा से कहीं अधिक व्यावहारिक रूप से ज्ञान और गरिमा प्राप्त करने का मार्ग  है !उस समय व्यक्ति और सिध्दांत के भेद से साधक को उलझना हितकर नहीं ! व्यक्ति और सिध्दांत  की तो तुलना ही अवैज्ञानिक है , ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार एक व्यक्ति और उसकी पुस्तक से तुलना करना अवैज्ञानिक है !
                         
                                                                                                   श्री तनसिंह जी

Sunday, 2 December 2012

एक प्रश्न है जिसका उत्तर उलझकर शून्य में भटक गया ! लौटकर जिन्दगी के केवल निशान ही देखने को मिले ! तेरी राहें तू ही जाने और वे तेरे ही भरोसे हैं !
                                                                         श्री तनसिंह जी 

Friday, 30 November 2012

सत्य तो हमारे जीवन में इतना ओत - प्रोत है की जीवन से उसे सर्वथा पृथक किया ही नहीं जा सकता !हमारे साधना कार्यक्रमों में ही इन सम्बन्धों में सत्य तो रहता है ,लेकिन अपने भिन्न -भिन्न स्वरूपों में !कोई भी साधक विकास की चाहे जिस अवस्था में हो ,उसके सामने भी तो सत्य तो है ,लेकिन वह उसे पहचानता नहीं !अत :वह उस अवस्था को छोड़कर अन्य किसी स्थिति की कामना करता है !साधारण कोटि के जीव अपनी निर्बलताओं को ही श्रेष्ठतायें  समझकर उनसे दूर होने का यत्न ही नहीं करते !इसलिए श्रेष्ठ वस्तुओं के सामने से होकर गुजरने पर भी वे अपनी ही निर्बलताओं से चिपके रहने में अधिक सुरक्षा का अनुभव करते हैं !
                                                       
                                                                                  पूज्य श्री तनसिंह जी
सफलता का मापदंड विजय -पराजय  अथवा धन -दौलत नहीं ,बल्कि वे कर्तव्य हैं ,जिनका किसी ने आपत्ति तथा हानि की स्थिति में भी निष्ठापूर्वक पालन किया है !

Monday, 26 November 2012

किसी को अपना बनाने की अपेक्षा  अपना मानने में समय लगता है ! कोई अपना हो जाये ,यह काफी नहीं ,हमे भी उसका बन जाना होता है! कोई बलपूर्वक और यत्नपूर्वक चेष्टा करे की हम उसे अपना मान लें ,वह व्यक्ति सचमुच हमारे आदर के योग्य है क्योंकि उसने परिश्रम पूर्वक यत्न से हमें अपनी ओर कर लिया है !
         

पूज्य श्री तनसिंह जी की डायरी से

Sunday, 25 November 2012

मुझे असफलताएँ भी मिली हैं ,लेकिन मेरी सफलताओं के मुकाबले में वे कुछ भी नही हैं !कुछ असफलताओं का होना स्वाभाविक है ,तब चिंता क्यों करूं ?सत्य तो यह है की कुछ असफलताएं परमावश्यक भी हैं,सही स्थिति का मुल्यांकन करना हमे नहीं आता और इसलिए हम अपने दुर्भाग्य की छोटों पर चीखते-चिल्लाते हैं और सौभाग्य की सर्वथा उपेक्षा करते हैं !
                                       
पूज्य श्री तनसिंह जी की डायरी से  +

Saturday, 24 November 2012


दीपक लिए राह पर बैठा ,जाने कितने समय से मुसाफिर !तेरी प्रतीक्षा करता रहा हूँ !पहले तुम्हारी याद  आई ,फिर तुम्हारी छाया आई  और छाया के बाद तुम आए !पर जानते हो ,तुम्हारे आने के बाद भी एक चीज रह गई ,यदि तुम्हारी रूह नहीं आई,तुम्हारी आत्मा नहीं आई और तुम्हारी समस्त सच्चाई नहीं आई,तो समझ लो कुछ नहीं आया !


                                                             पूज्य श्री तनसिंह जी की डायरी से  

Friday, 23 November 2012


परिश्रम हमारा हक है ,जिसे कोई झुठला नही सकता ! परिश्रम में मिलने वाला हक भी हमारा उपार्जित हक है ,जिसे कोई छिन नही सकता !यदि हर व्यक्ति मनोयोग से परिश्रम पर जुट जाये ,तो किसी भी कार्य में इतनी सहायता मिल सकती है ,जिसकी कल्पना भी करना सरल नहीं ! 
                                                                            
                                                                            पूज्य श्री तनसिंह जी की डायरी से

Thursday, 22 November 2012


हर आगन्तुक को मै बड़ी शीघ्रता से पहचान लेता  हूँ ,की वह  कितने पानी में है ,क्योकि मैं अपने आपको बहुत  अच्छी तरह से जानता हूँ ,कि मैं खुद कितने पानी में हूँ ? जिन बाटों से मैं अपने आपको तोलता हूँ ,ठीक उन्ही से दुसरो को भी तोलता हूँ और मेरे अनुमान आष्चर्यजनक रीती से सही निकलते है !अपने आप को ठीक प्रकार जाने बिना अन्य लोगों को ठीक -ठीक जानना असंभव है !
                                                                         
                                                                                        पूज्य श्री तनसिंह जी की डायरी से

Monday, 15 October 2012


स्व.पु.श्री तनसिंह जी: एक अद्भभुत व्यक्तित्व का परिचय


स्व.पु.श्री तनसिंह जी: एक अद्भभुत व्यक्तित्व का परिचय


स्व.पु.श्री तनसिंह जी: एक अद्भभुत व्यक्तित्व का परिचय
वि.सं.१९८० में बाड़मेर जिले के गांव रामदेरिया के ठाकुर बलवंत सिंह जी महेचा की धर्म पत्नी मोतिकंवरजी के गर्भ से तनसिंह जी का जन्म अपने मामा के घर बैरसियाला गांव में हुआ था वे अभी शैशवावस्था में अपने घर के आँगन में चलना ही सीख रहे थे कि उनके पिता मालाणी के ठाकुर बलवंत सिंघजी का निधन हो गया और चार वर्ष से भी कम आयु का बालक तनैराज अपने सिर पर सफ़ेद पाग बाँध कर ठाकुर तनैराज हो गया | मात्र ९०रु वार्षिक आय का ठाकुर | भाग्य ने उनको पैदा करके पालन-पोषण के लिए कठिनाईयों के हाथों सौप दिया |
घर की माली हालत ठीक न होने के बावजूद भी श्री तनसिंह जी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बाड़मेर से पुरी कर सन १९४२ में चौपासनी स्कूल जोधपुर से अच्छे अंकों के साथ मेट्रिक परीक्षा पास कर सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी होने का गौरव प्राप्त किया,और उच्च शिक्षा के लिए पिलानी चले आए जहाँ उच्च शिक्षा ग्रहण करने बाद नागपुर से उन्होंने वकालत की परीक्षा पास कर सन १९४९ में बाड़मेर आकर वकालत का पेशा अपनाया,पर यह पेशा उन्हें रास नही आया | 25 वर्ष की आयु में बाड़मेर नगर वासियों ने उन्हें बाड़मेर नगर पालिका का अध्यक्ष चुन लिया और 1952 के विधानसभा चुनावों में वे पहली बार बाड़मेर से विधायक चुन कर राजस्थानविधानसभा पहुंचे और 1957 में दुबारा बाड़मेर से विधायक चुने गए | 1962 व 1977 में आप बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए | 1962 में तन सिंघजी ने दुनिया के सबसे बड़े और विशाल बाड़मेर जैसलमेर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव मात्र एक जीप,कुछ साथी,सहयोगी स्वयम सेवक,कार्यकर्त्ता,किंतु अपार जन समूह के प्यार और समर्थन से मात्र 9000 रु. खर्च कर सांसद बने |
1979 में मध्यावधि चुनावों का फॉर्म भरने से पूर्व अपनी माताश्री से आशीर्वाद लेते समय 7 दिसम्बर 1979 को श्री तनसिंह जी ने अपनी माता की गोद में ही अन्तिम साँस ली |
पिलानी के राजपूत छात्रावास में रहते हुए ही श्री तनसिंह जी ने अपने भविष्य के ताने-बाने बुने | यहीं उनका अजीबो-गरीब अनुभूतियों से साक्षात्कार हुआ और समाज की बिखरी हुयी ईंटों से एक भव्य-भवन बनाने का सपना देखा | केवल 22 वर्ष की आयु में ही उनके हृदय में समायी समाज के प्रति व्यथा पिघली जो " श्री क्षत्रिय युवक संघ" के रूप में निश्चित आकार धारण कर एक धारा के रूप में बह निकली |
लेकिन अन्य संस्थाओं की तरह फॉर्म भरना,सदस्यता लेना,फीस जमा करना,प्रस्ताव पारित करना,भाषण,चुनाव,नारेबाजी,सभाएं आदि करना श्री तन सिंह जी को निरर्थक लगी और 22 दिसम्बर 1946 को जयपुर के मलसीसर हाउस में नवीन कार्य प्रणाली के साथ "श्री क्षत्रिय युवक संघ " की विधिवत स्थापना की और उसी दिन से संघ में वर्तमान संस्कारमयी मनोवैज्ञानिक कार्य प्रणाली का सूत्रपात हुवा | इस प्रकार क्षत्रिय समाज को श्री तनसिंह जी की अमूल्य देन "श्री क्षत्रिय युवक संघ " अपनी नई प्रणाली लेकर अस्तित्व में आया |
राजनीती में रहकर भी उन्होंने राजनीती को कभी अपने ऊपर हावी नही होने दिया | क्षत्रिय युवक संघ के कार्यों में राजनीती भी उनकी सहायक ही बनी रही | सन 1955-56 में विवश होकर राजपूत समाज को राजस्थान में दो बड़े आन्दोलन करने पड़े जो भू-स्वामी आन्दोलन के नाम से विख्यात हुए,दोनों ही आन्दोलनों की पृष्ठभूमि में क्षत्रिय युवक संघ की ही महत्वपूर्ण भूमिका थी |
स्व.श्री तनसिंह जी की ख्याति एक समाज-संघठक,कर्मठ कार्यकर्त्ता,सुलझे हुए राजनीतीज्ञ,आद्यात्म प्रेमी,गंभीर विचारक और दृढ निश्चयी व्यक्ति के रूप में अधिक रही है किंतु इस प्रशिधि के अतिरिक्त उनके जीवन का एक पक्ष और भी है जिसे विस्मृत नही किया जा सकता | यह एक तथ्य है कि एक कुशल प्रशासक,पटु विधिविज्ञ,सजग पत्रकार और राजस्थानी तथा हिन्दी भाषा के उच्चकोटि के लेखक भी थे | पत्र लेखन में तो उनका कोई जबाब ही नही था अपने मित्रों,सहयोगियों,और सहकर्मियों को उन्होंने हजारों पत्र लिखे जिनमे देश,प्रान्त,समाज और राजपूत जाति के अतीत,वर्तमान और भविष्य का चित्र प्रस्तुत किया गया है | अनेक सामाजिक,राजनैतिक और व्यापारिक कार्यों की व्यस्तता के बावजूद उन्होंने साहित्य,संस्कृति और धार्मिक विषयों पर लिखने के समय निकला |
श्री क्षत्रिय युवक संघ के पथ पर चलने वालों पथिकों और आने वाली देश की नई पीढियों की प्रेरणा स्वरूप स्व.श्री तनसिंह जी एक प्रेरणादायक सबल साहित्य का सर्जन कर गए | उन्होंने अनेक पुस्तके लिखी जो जो पथ-प्रेरक के रूप में आज भी हमारा मार्ग दर्शन करने के लिए पर्याप्त है |
1-राजस्थान रा पिछोला
2-समाज चरित्र
3- बदलते द्रश्य
4- होनहार के खेल
5- साधक की समस्याएं
6- शिक्षक की समस्याएं
7- जेल जीवन के संस्मरण
8- लापरवाह के संस्मरण
9-पंछी की राम कहानी
10- एक भिखारी की आत्मकथा
11- गीता और समाज सेवा
12- साधना पथ
13- झनकार( तनसिंहजी द्वारा रचित 166 गीतों का संग्रह)
श्री तनसिंहजी द्वारा लिखित पुस्तकों पर पुरा विवरण अगले लेख में |
कैसा लगा स्व.तनसिंह जी व्यक्तित्व अपनी राय जरुर दे | 

परिचय :- स्व.आयुवानसिंह शेखावत,हुडील

स्व.आयुवानसिंह शेखावत,हुडील

परिचय :-

कुंवर आयुवानसिंह शेखावत नागौर जिले के हुडील गांव में ठाकुर पहपसिंह शेखावत के ज्येष्ठ पुत्र थे आपका जन्म १७ अक्टूबर १९२० ई.को अपने ननिहाल पाल्यास गांव में हुआ था|आपका परिवार एक साधारण राजपूत परिवार था|आपका विवाह बहुत कम उम्र में ही जब आपने आठवीं उत्तीर्ण की तभी कर दिया|

शिक्षा व अध्यापन कार्य :-

राजस्थान के ख्यातिप्राप्त विद्यालय चौपासनी, जोधपुर में आठवीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपकी शादी होने के कारण विद्यालय के नियमों के तहत आपको आगे पढ़ने से रोक दिया गया पर आपकी प्रतिभा व कुशाग्र बुद्धि देखकर तत्कालीन शिक्षा निदेशक जोधपुर व चौपासनी विद्यालय के प्रिंसिपल कर्नल ए.पी.काक्स ने आपको अध्यापक की नौकरी दिला ग्राम चावण्डिया के सरकारी स्कूल में नियुक्ति दिला दी ताकि आप अध्यापन के साथ साथ खुद भी पढ़ सकें|
राजकीय सेवा में रहते हुए आपने सन १९४२ में साहित्य रत्न व् उसके बाद प्रथम श्रेणी से हिंदी विषय में एम.ए व एल.एल.बी की परीक्षाएं उत्तीर्ण की|तथा सन १९४८ में आपने सरकारी नौकरी से त्याग पत्र दे दिया|

समाज सेवा के लिए प्रेरित :-

सन १९४२ के आरम्भ में ही आपका परिचय तनसिंह जी,बाड़मेर से हुआ | दोनों के ही मन में समाज के प्रति पीड़ा व कुछ कर गुजरने की अभिलाषा थी| इस अभिलाषा को पूर्ण करने हेतु एक संगठन बनाने को दोनों आतुर थे|तनसिंह जी ने पिलानी में पढते हुए "राजपूत नवयुवक मंडल" नाम से एक संगठन बना आयुवानसिंह जी को सूचित किया| इस संगठन के प्रथम जोधपुर अधिवेशन (मई १९४५) में क्षत्रिय युवक संघ नाम दिया गया जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री आयुवानसिंह जी चुने गए|बाद में क्षत्रिय युवक संघ में नवीन कार्यप्रणाली की शुरुआत की गयी और आप इस संघ के संघ प्रमुख बने |तथा संघ के बनने से लेकर १९५९ तक क्षत्रिय युवक संघ से जुड़े रहे|

रामराज्य परिषद से जुड़ राजनीति से जुड़ाव :-

देशी रियासतों के विलीनीकरण व राजस्थान के निर्माण की घटनाओं के बाद १९५२ के प्रथम चुनावों की घोषणा हुई इससे कुछ समय पूर्व ही स्वामी करपात्री जी ने धर्म-नियंत्रित राजतन्त्र की मांग के साथ "रामराज्य परिषद" के नाम से एक राजनैतिक पार्टी की स्थापना की|राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ के वर्ण-विहीन हिन्दुवाद से वर्ण-धर्म की स्वीकारोक्ति के साथ धर्म की करपात्रीजी की बात क्षत्रिय युवक संघ के लोगों को अच्छी लगी और वे रामराज्य परिषद से जुड़ गए| क्षत्रिय युवक संघ का साथ मिलते ही रामराज्य परिषद का राजस्थान में विस्तार होने लगा| इस बीच कांग्रेसी नीतियों से असंतुष्ट जोधपुर के महाराजा को कर्नल मोहनसिंह जी के माध्यम से मुलाकात कर श्री आयुवानसिंह जी ने राजनीति में आने को प्रेरित किया और महाराजा जोधपुर ने आपको अपना राजनैतिक सलाहकार बनाया| आपकी सलाह से महाराजा ने ३३ विधानसभा क्षेत्रों में अपने लोगों को समर्थन दिया जिसमे से ३० उम्मीदवार विजयी हुए| किन्तु दुर्भाग्य से चुनाव परिणामों के बाद महाराजा जोधपुर हनुवंतसिंह जी का एक विमान दुर्घटना में देहांत हो गया|

राजपरिवारों को राजनीति की ओर आकर्षित करना :-

जोधपुर के महाराजा को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना और उनकी सफलता के बाद उनका देहांत होने के बाद राजस्थान के अन्य राजपूत नेता बदली परिस्थितियों में कांग्रेस की ओर चले गए और राजपूत हितों की रक्षा करने हेतु फिर राजनैतिक शून्यता पैदा हो गयी जिसे पूरी करने के लिए आप महाराजा बीकानेर से मिले पर वहां आपको सफलता की कहीं कोई किरण नजर नहीं आई अत: आप जयपुर चले आये और निश्चय किया कि जयपुर राजघराने को आप सक्रिय राजनीति से जोडेंगे|

जब चक्रवर्ती राजगोपालाचार्य ने स्वतंत्र पार्टी के गठन के लिए बम्बई में पहला अधिवेशन आयोजित किया तो आपने बम्बई जाकर राजगोपालाचार्य जी से जयपुर की महारानी गायत्रीदेवी को पार्टी में शामिल करने के लिए आमंत्रित करने के लिए मना लिया, महारानी को राजनीति की ललक आप पहले ही लगा चुके थे|राजगोपालाचार्य जी की आग्रह पर महारानी स्वतंत्र पार्टी में शामिल हो गयी पर समस्या ये थी कि वे न तो हिंदी जानती थी न भाषण देना| तब आपने महारानी को न सिर्फ हिंदी का ज्ञान कराया बल्कि भाषण देने कि कला भी सिखाई|आपके सहयोग और महाराजा मानसिंह जी के राजनैतिक कौशल के बूते महारानी गायत्री देवी एक कुशल नेता बन गयी|
महारानी गायत्री देवी को राजनीति में लाकर जयपुर राजघराने को राजनीति से जोड़ने के बाद आपन अपने प्रयासों से महारावल लक्ष्मण सिंह डूंगरपुर को भी राजनीति में खीच लाये| इस तरह से जो राजनैतिक शून्यता महाराजा जोधपुर के आकस्मिक निधन के बाद हो गयी थी उसे आपने भर दिया| और १९६२ के आम चुनावों में भी महारानी गायत्री देवी को वैसी ही सफलता मिली जैसी महाराजा जोधपुर को १९५२ में मिली थी|

भू-स्वामी आंदोलन में भूमिका :-

महाराजा हनुवंतसिंह जोधपुर के निधन के बाद कांग्रेस ने राजनैतिक तोड़ फोड़ व प्रलोभन नीति शुरू कर दी थी|और जागीरदारी उन्मूलन अभियान शुरू कर दिया जिसके चलते जागीरदार अपना पक्ष रखने तत्कालीन गृह-मंत्री प.गोविंदबल्लभ पंत से मिले,साधारण राजपूतों ने भी पंत से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में शामिल होने की मांग की पर बड़े जागीरदारों ने उन्हें शामिल नहीं होने दिया और उन्होंने पंत से समझोता कर लिया इस समझौते में बड़े जागीरदारों का मुआवजा बढ़ा दिया गया और छोटे राजपूत किसानों का मुआवजा खत्म कर दिया गया|इस तरह कांग्रेस ने बड़े जागीरदारों को जो विपक्ष से चुनाव जीते थे को अपने पक्ष में कर कांग्रेस में मिला लिया |

उधर कांग्रेसी सरकार के जागीरदारी उन्मूलन कानून की आड़ लेकर आम छोटे काश्तकार राजपूत की काश्त की जमीनों पर भी किसानों ने कब्जे करने शुरू कर दिया परिणाम स्वरूप गांव-गांव में जमीन के लिए राजपूत समुदाय का दूसरें लोगों से झगड़ा शुरू हो गए इन झगडों में कई हत्याएं हुई| पर बड़े राजपूत जागीरदारों व नेताओं ने छोटे राजपूतों की कोई सहायता नहीं की|आम राजपूत उस समय अशिक्षित था अत:वह कुछ क़ानूनी कार्यवाही समझने में भी अक्षम था|

इसी समय सन १९५४ में आयुवानसिंह जी क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख चुने गए उन्होंने समाज की दुर्दशा देख समाज के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर जागीरदारी उन्मूलन कानून के खिलाफ आंदोलन करने का धरातल तैयार किया|१९५५ में भू-स्वामी संघ के नाम से एक संगठन बनाया गया जिसके अध्यक्ष ठाकुर मदनसिंह दांता थे|व कार्यकारी अध्यक्ष आयुवानसिंह जी को बनाया गया| १ जून १९५५ को इस संगठन ने जागीरों की समाप्ति के विरुद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी|पर थोड़े ही समय में भू-स्वामी संघ के अध्यक्ष ठा.मदनसिंह जी कांग्रेसी चालों में फंस गए और उनके समझोता करने के बाद आंदोलन खत्म हो गया|

पर आयुवानसिंह जी ने समझोते को क्रियान्वित नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुन: संघर्ष का बिगुल बजा दिया|इस बार उन्होंने कांग्रेसी चालों से बचने के लिए यथा संभव उपाय भी कर लिए थे|इस बार बाड़मेर के तनसिंह जी को आन्दोलन का केन्द्रीय संचालनकर्ता बनाया गया|आंदोलन पुरे राजस्थान में फ़ैल गया और करीब तीन लाख राजपूतों ने अपनी गिरफ्तारियां देकर राजस्थान की सभी जेलें भरदी|पच्चीस हजार से अधिक लोगों को जेलों में रखने के बाद बाकि लोगों को सरकार ने कड़ाके की ठण्ड में जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया| एक तरफ आंदोलन अपने चरम था आयुवानसिंह जी सहित सभी नेता जेलों में बंद थे|उसी समय आयुवानसिंह जी ने जेल में जाने पहले महाराजा जयपुर को एक पत्र के माध्यम से पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए राजप्रमुख के नाते प्रधान मंत्री नेहरु से वार्ता करने का आग्रह किया था| साथ ही एक दल ने दिल्ली पहुँच तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण सिंह से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री से मिलवाने का आग्रह किया| मिलने पर पूरी वस्तुस्थिति सुन प्रधानमंत्री ने दल को कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया और राजप्रमुख से बात की|

राजप्रमुख जयपुर महाराजा ने भी आयुवानसिंह जी के पत्र को पढ़ने के बाद राजपूत आन्दोलान्कारियां का पक्ष लिया व राज्य सरकार पर राजपूतों के उत्पीडन का आरोप लगाया|उनकी बात सुनकर प्रधानमंत्री ने आंदोलनकारियों को दिल्ली बुलाया, बैठक में आयुवानसिंह जी द्वारा मेमोरेंडम पढकर सुनाया गया जिसमे जिस भावनात्मक ढंग से भू-स्वामियों का पक्ष रखा गया था उसे सुनकर प.नेहरु द्रवित हो गए| और उन्होंने कहा-"मैं राजपूतों के साथ अन्याय नहीं होने दूँगा|और इसके बाद नेहरु ने भू-स्वामियों की मांगों को मानते हुए आंदोलन समाप्त करवाने हेतु "नेहरु अवार्ड" की घोषणा कर आंदोलन समाप्त कराया|नेहरु अवार्ड के तहत राजपूतों को कई रियायते व नहरी क्षेत्र में जमीनें दी गयी| पूर्व ठिकानों के कर्मचारियों की पेंशन जारी रखी| जिला स्तर पर जागीरदारों के केसों का निपटारा करने के लिए जागीर कार्यलय खोले गए|

जेल जीवन :- 

भू-स्वामी आंदोलन के दौरान ही आयुवानसिंह ने भी मार्च १९५६ में जोधपुर में जालोरी गेट के पास स्थित जाड़ेची जी के नोहरे में अपनी गिरफ्तारी दी|पर वार्ता के लिए दिल्ली बुलाने के बाद आपको कार्यकारिणी के ११ सदस्यों के साथ १५ दिन के पैरोल पर ११ अप्रेल १९५६ को जेल से रिहा कर दिया गया|प्रधानमंत्री से मिलने के बाद उनसे आश्वाशन मिलने के बाद आंदोलन समाप्ति घोषणा के बाद पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद रिहा हुए सभी लोग वापस जेल चले गए पर आपने पुन: जेल जाने के लिए मना कर दिया पर प.नेहरु द्वारा भेजे गए वरिष्ट नेता रामनारायण चौधरी के आग्रह पर आप १० जून १९५६ को वापस जेल चले गए|

समझौता होने व आंदोलन समाप्ति की घोषणा के बाद भी राज्य की कुंठित कांग्रेसी सरकार ने अपनी दमन नीति के तहत भू-स्वामियों को एक माह बाद तक जेलों में बंद रखा| सभी कैदियों को छोड़ने के बाद भी आयुवानसिंह को जेल से रिहा नहीं किया गया|सरकार नियत भांप जब आयुवानसिंह जी ने सुप्रीम कोर्ट में रिट लागने को अपने वकील के पास कागजात भेजे तब इसका पता चलते ही राज्य सरकार ने १ अगस्त १९५६ को आपको तुरंत रिहा कर दिया|

आपकी प्रकाशित पुस्तकें :-

१- मेरी साधना 
२-राजपूत और भविष्य 
३-हमारी ऐतिहासिक भूलें 
४- हठीलो राजस्थान 
५-ममता और कर्तव्य 
६-राजपूत और जागीरें 

अंतिम समय :- 

अत्यधिक श्रम के कारण आपका स्वास्थ्य गिरने लगा| कुछ वर्षों तक आपने जयपुर रहकर अपना इलाज करवाया पर रोग बढ़ने के चलते बाद में आप इलाज के बम्बई गए तब पता चला कि आपको कैंसर है और वह अंतिम स्तर पर जिसका इलाज भारत में संभव नहीं| यह पता चलते ही महारानी गायत्री देवी ने विदेश में जाकर इलाज कराने की बात कही साथ ही विदेश में इलाज पर होने वाले सभी खर्चों को महारानी ने वहन करने की खुद जिम्मेदारी ली| पर आपने कहा-"मैं अपने ही देश में अपने गांव में देह त्यागना चाहता हूँ|" कुछ वर्षों तक रोग की भयंकर वेदना सहन करने के बाद आपने अपने गांव हुडील में ७ जनवरी १९६७ को देह त्याग दी|
आपके निधन से एक वृद्ध पिता ने अपना होनहार पुत्र खोया,पत्नी ने अपना पति खोया,चार अल्पवयस्क पुत्रों व तीन पुत्रियों ने अपना पिता खोया व समाज ने खोया अपना महान हितचिन्तक,एक संघर्षशील व्यक्तित्व,एक आदर्श नेता,एक सुवक्ता,एक क्रांतिदर्शी विचारक,एक उत्कृष्ट लेखक,एक निस्वार्थ समाज सेवक व श्री क्षत्रिय युवक संघ ने खोया अपने मास्टर को|

Kunwar Aayuwan Singh Ji Hudeel

Kunwar Aayuwan Singh Hudeel (Dist.- Nagaur) was eldest son of Th. Pahap Singh Shekhwat Ladkhani. He was born on 17th Oct.,1920 at village Palyas. He was raised in a simple rajpoot family so he started his education late but he took care of it by passing two classes at the same time. He completed his middile on 1939 from Rajasthan's famous school Chaupasani ( Jodhpur). When he passed 8th classes he was married. One man complained to the principal of Chaupasani that Mr. Ayuvan Singh is married and reading here (that time married person were not allowed to read in the school). So principal Col. A.P. Cox asked him if he is married? He accepted without hasitation.
Col. A.P. Cox said "I am exteremly sorry because a briliant student like you can't continue his study because it is school's rule that married person can't read here. He asked him what do you want to do? Mr. Ayuvan Singh answered "I want to read so please appoint me as a teacher." Mr. A.P. Cox appointed him as a teacher and to appoint him, he opened a new primary school in village Chavandiya. Later he was transfered to Merta, Badmer and Pavta(Jodhpur). Working as a teacher in Badmer, he was also wardon of Mallinath Rajpoot Hostel, and in Merta He was wardon of Char Bhuja Rajpoot Hostel. He wrote a prayer of Shree Mallinath ji that is still preyed in the teple of Shree Mallinath ji.

While working in Govt. Service, he completed M.A.(hindi) and L.L.B. with first devision. In that period he also helped his younger brother Gyan Singh to complete his L.L.B. and in 1948 he resigned from the Govt. Service.

After leaving Chaupasani School, he came into close contact with Samaj. When he was working as a wardon in Badmer and Merta, he got the chance to interact with the students and their parents. He also deep studied Social and Political situation of that time.

It was the time when Arya samaj and other political parties were provoking farmers to forcefully grab the farms of Rajpoots. Rajpoot leaders didn't know what to do and what to not. They didn't have the powers and ability to unite Rajpoot Samaj.

In those days of failure for Rajpoot Samaj, two young men came into contacts - Th. Tan Singh and Kunwar Ayuvan Singh. They both had the pain for Samaj and wanted to do something about it. So they decided to do something. Th. Tan Singh founded "Rajpoot Navyuvak Mandal" on Deepawali by advice and suggestions of Mohar Singh Lakhau, Prem Singh Nandda, Lakshman Singh Aduka, Bagh Singh Nevri, Mandla Dhonkal Singh Bhanwarani, Navalsingh Sithal, Kheenv Singh Nathdau, Panei Singh Tnai, Lakhsingh Hanpa, Dugar Singh Peethapura and informed Ayuvan Singh about it. Kunwar Ayuvan singh promised to take membership and offered to help.

On the suggestion of kunwar Ayuvan Singh, the first session was decided to held in Jodhpur. In this session, the union renamed as 'Kshatriya Yuvak Sangh'. Kunwar Ayuvan Singh was first president and Th. Tansingh became first Prime minister. On 11&12 May,1946, in presence of 400 people, the second session of 'Kshatriya Yuvak Sangh' was held in Kali Pahadi. Kunwar Ayuvan Singh was active member of Sangh from begining to 1959.

स्व.आयुवान सिंह शेखावत,हुडील

मत कर मोद रिसावणों,
मत मांगे रण मोल |
तो सिर बज्जे आज लौ ,
दिल्ली हन्दा ढोल ||

हे राजस्थान ! तू अपनी वीरता पर गर्व मत कर ,रुष्ट भी मत हो और न रण भूमि में लड़ने के लिए प्रतिकार के रूप में किसी प्रकार के मूल्य की ही कामना कर | क्योंकि आज तक दिल्ली की रक्षा के लिए आयोजित युद्धों के नक्कारे तेरे ही बल-बूते बजते रहे है |

हरवल रह नित भेजणा,
चुण माथा हरमाल |
बाजै नित इण देश रा,
तो माथै त्रम्बाल ||

तुने सदैव युद्ध-भूमि में रहकर भगवान् शिव की मुंड-माला के लिए चुन-चुन कर शत्रुओं के शीश भेजे है | तेरे बाहू-बल के भरोसे ही इस देश के रण-वाध्य बजते आये है |

स्व.आयुवान सिंह शेखावत,हुडील